Skip to content
Wednesday, November 25, 2026 Ahmedabad 23°C

अमेरिका-चीन के बीच फंसे पाकिस्तान की सफाई, वह किसी गुट का हिस्सा नहीं

दुनिया की राजनीतिक खींचतान में पाकिस्तान अब अमेरिका व चीन के बीच फंस गया है। चीन से लगातार दोस्ती के बाद पाकिस्तान को सफाई देनी पड़ी है कि वह किसी गुट का हिस्सा नहीं है।

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और चीन की दोस्ती दुनिया भर के सामने चर्चा में है। ऐसे में पाकिस्तान पर चीन के साथ खड़े होने की बात भी चस्पा की जाती है। कई बार चीन के प्रभाव में आकर पाकिस्तान ने अमेरिका की नाराजगी भी झेली है। अब इस मसले पर पाकिस्तान को सफाई देनी पड़ी है।

पत्रकारों से बातचीत में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने ऐसी किसी भी अटकल का खंडन किया कि पाकिस्तान किसी गुट में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हमेशा से गुटबाजी वाली राजनीति में विश्वास नहीं करने की नीति रही है। उन्होंने पाकिस्तान और चीन के सदाबहार रणनीतिक सहयोगी होने की बात करते हुए दावा किया कि यह एक ऐसा रिश्ता है जो पिछले कई दशकों में और मजबूत हुआ है और दोनों देश इस रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.