Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

‘देश की सेना और बांग्लादेशी हिंदुओं को देना चाहिए वक्फ बोर्ड की जमीन’, बोलीं साध्वी प्राची

‘देश की सेना और बांग्लादेशी हिंदुओं को देना चाहिए वक्फ बोर्ड की जमीन’, बोलीं साध्वी प्राची

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. इसी बीच उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन को हमारे देश की सेना और बांग्लादेश के हिंदुओं को दे देनी चाहिए. क्योंकि बांग्लादेश के हिंदुओं पर वहां अत्याचार हो रहा है. वहां की स्थिति देखकर मेरा दिल दहल गया है.

मुजफ्फरनगर में सुनवाई के लिए आई थीं साध्वी

साध्वी प्राची गुरुवार को 2013 नगला मदोड महापंचायत मामले में मुजफ्फरनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची थीं. सुनवााई के बाद कोर्ट के बाहर उन्होंने पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2013 नगला मदोड महापंचायत का मुकदमा उनके ऊपर चल रहा है. ऐसे में कोर्ट के आदेश का पालन करना मेरा कर्तव्य है. वहीं, इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर भी बयान दिया.

प्राची ने कहा कि बांग्लादेश में केवल हिंदुओं के मंदिरों को ही नहीं तोड़ा जा रहा, बल्कि उन्हें बेरहमी से मारा जा रहा है. साथ ही हिंदू बहन-बेटियों के साथ,अत्याचार बलात्कार सरेआम किया जा रहा है. बांग्लादेश के हालात बहुत बुरे हैं. हसीना को हिंदुस्तान में शरण लेनी पड़ रही है. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को देखकर मेरा दिल दहल गया मैं बहुत विचलित हूं. साथ ही मुझे यह सब देखकर शर्म आ रही है.

जहां-जहां कट्टरवादियों की जनसंख्या बढ़ रही है वहां-वहां हो रहा हिंदुओं पर अत्याचार

प्राची ने कहा कि जहां-जहां कट्टरवादियों की जनसंख्या बढ़ रही है, वहां-वहां यही हो रहा है. ऐसे में मैं समझती हूं कि जो वक्फ बोर्ड की जमीन है, उसे हिंदुस्तान की सेना को देनी चाहिए. इसके अलावा बांग्लादेश में के हिंदुओं को भी यह जमीन देनी चाहिए.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.