Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

इधर ईरान का इजरायल पर मिसाइल अटैक, उधर तेल की कीमतों में लगी आग

इधर ईरान का इजरायल पर मिसाइल अटैक, उधर तेल की कीमतों में लगी आग

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालत बेकाबू हो गये हैं। ईरान ने मंगलवार को इजराइल पर जबरदस्त मिसाइल अटैक किया है। ईरान ने करीब 180 हाई स्पीड बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल पर दागी हैं। मंगलवार रात पूरे इजराइल में रॉकेट सायरन बजने लगे। आसमान में मिसाइल इंटरसेप्शन से लगातार धमाकों की आवाजें आती रहीं। कई इलाकों में मिसाइलें गिरने की भी सूचना है। ऐसे में इजराइली सेना ने तुरंत सभी लोगों को शेल्टर में जाने की सलाह दी। ईरान का कहना है कि उसने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लिया है। हालांकि, ईरान के इस अटैक से इजराइल में कुछ खास जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। दुसरी तरफ ईरान के इस हमले ने तेल मार्केट में अफरा-तफरी मचा दी है। मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।

180 मिसाइलों से इजरायल पर अटैक

सबसे पहले बात कर लेते हैं Iran-Israel Conflict के ताजा हालातों के बारे में बता दें कि इजरायली सेना ने बताया कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है औरअब हम ईरान के हमले का जवाब देंगे, हमारा प्लान तैयार है, लेकिन समय और जगह हम चुनेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान की ओर से इजरायल पर करीब 180 से ज्यागा मिसाइलें दागी गई हैं. ये Missile Attack मंगलवार रात को किया गया और दुनियाभर में इसकी हलचल मच गई है. इसके अलावा इजरायल की राजधानी तेल अवीव (Tel Aviv) के पास जाफा में गोलीबारी (Jafa Firing) की घटना सामने आई है, जिसमें 8 लोगों के हताहत होने का दावा किया जा रहा है.

Oil सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी ईरान

गौरतलब है कि ईरान, जो कि ओपेक का सदस्य है और इस Oil Sector का सबसे बड़ा प्लेयर माना जाता है. कच्चे तेल के क्षेत्र में इसकी भागीदारी ने तेल आपूर्ति (Oil Supply Chain) में व्यवधान की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इसका असर भी दिखने लगा है, क्योंकि ईरान दुनियाभर में होने वाली तेल सप्लाई के करीब एक तिहाई हिस्से की आपूर्ति करता है. बिजनसे टुडे की रिपोर्ट के मुताबि, ईरान के मिसाइल अटैक से संकट बढ़ने के आसार दिखने लगे हैं और इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया.

5% उछल गया WTI क्रूड

ईरान-इजराइल तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। डबल्यूटीआई क्रूड ऑयल 5 फीसदी उछलकर 71 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है। वहीं, ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ईरान मिडिल ईस्ट में क्रूड ऑयल का प्रमुख उत्पादक देश है। साथ ही यह ओपेक का सदस्य देश भी है। इजराइल अब ईरान पर जवाबी हमला करता है, तो कीमतों में आगे और उछाल देखने को मिल सकता है।

सप्लाई चेन को हो सकता है नुकसान

ईरान-इजराइल के मौजूदा संघर्ष से क्रूड ऑयल की सप्लाई चेन को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं। क्योंकि मिडिल ईस्ट से दुनिया के एक तिहाई क्रूड ऑयल की सप्लाई होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल मार्केट भू-राजनीतिक तनाव को लेकर काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में तनाव बढ़ने पर कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करती हैं। अगर कच्चे तेल के दाम तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं।

ग्लोबल शेयर मार्केट पर भी असर

न केवल कच्चे तेल की कीमतों पर, बल्कि ईरान और इजरायल में बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स पर तक भी फैलता नजर आ रहा है. जहां एक ओर S&P-500 में 1.4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं Dow Jones और Nasdaq भी लाल निशान पर हैं. इसके अलावा जापान का निक्केई भी 1.77% टूटा है. यही नहीं Cboe अस्थिरता सूचकांक, जिसे आमतौर पर VIX के रूप में जाना जाता है, लगभग एक महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.