Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

वडोदरा के IOCL की रिफाइनरी में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

वडोदरा के IOCL की रिफाइनरी में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

गुजरात के वडोदरा जिले के कोयली इलाके में सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी में एक भीषण विस्फोट हुआ। यह विस्फोट रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक में हुआ, जिसके कारण एक बड़ी आग लग गई। विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में भारी धुआं फैल गया, जो कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं, और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, अभी तक विस्फोट से हुए नुकसान और नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस विस्फोट के कारण रिफाइनरी परिसर में कुछ गंभीर सुरक्षा चिंताएं उत्पन्न हुई हैं, और अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल 

आग लगने के बाद आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कंपनी के स्थानीय अधिकारी मौके पर 

वडोदरा के जिला कलेक्टर बिजल शाह ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 3.50 बजे हुआ है। वडोदरा के कोयली इलाके में स्थित IOCL रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन भारत सरकार का उपक्रम है। आग लगने के घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।

करीब 20 साल पहले भी हुआ था ऐसा धमाका

यह घटना करीब 20 साल पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की गुजरात रिफाइनरी में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद हुई है। साल 2005 की घटना में 13 लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट फ्लूइड कैटेलिटिक क्रैकर (FCC) प्लांट में करीब 10:30 बजे हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.