Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

मोहम्मद साहब ने 12 साल की बच्ची का महीने भर किया रेप, खुद है 2 बच्चों का अब्बा

मोहम्मद साहब ने 12 साल की बच्ची का महीने भर किया रेप, खुद है 2 बच्चों का अब्बा

बिहार के नवादा में पाँचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद साहब के तौर पर हुई है। वह पीड़िता के घर के पड़ोस में रहता था और खुद दो बच्चों का अब्बा भी है।

इसी साल अक्तूबर माह में मोहम्मद साहब ने भदौनी राजा नगर मोहल्ले से 12 साल की बच्ची को किडनैप किया, उसके बाद उसे कलकत्ता, विशाखापटनम और राँची ले जाकर उसका महीने भर रेप करता रहा।

इस दौरान बच्ची को बेसुध रखने के लिए उसने उसे कई बार नशीले पदार्थ दिए और आखिर में 3 दिसंबर को बच्ची को सद्भावना चौक पर छोड़ फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने अब इस घटना की शिकायत पुलिस में दी है। उन्होंने बताया कि 12 साल की बेटी 27 अक्तूबर की देर शाम राशन की दुकान से कुछ खरीदने गई थी। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटी तो खूब खोजबीन हुई और आखिर में नगर थाना में सूचना दी गई।

महीने भर बाद बच्ची 3 दिसंबर को घर लौटी। उसकी स्थिति ऐसी थी कि हर कोई हैरान रह गया। पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद साहब ने उसके साथ हैवानियत की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इस पूरे मामले में उक्त मीडिया रिपोर्ट बताती है कि अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार न्याय की माँग को लेकर एसपी डीएम से गुहार लगा रहा है।

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में बिहार के नवादा में तीन साल की बच्ची से रेप की घटना प्रकाश में आई थी। घटना नारदीगंज थाना की थी। पुलिस की जाँच में सामने आया था कि आरोपित बच्ची को रात में सोते समय उठाकर ले गया था और उसके बाद उसने दुष्कर्म करके उसे खून से लथपथ अवस्था में फेंक दिया था।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.