Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

दिल्ली के छह स्कूलों को शुक्रवार तड़के ईमेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवासपुरी, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव और वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी में फोन की धमकी मिली है। स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजा है कि वे अपने बच्चों को आज स्कूल न भेजें।

इस बार ईमेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी ने जानबूझकर ये लिखकर ईमेल करके शरारत तो नहीं की है। कही भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

धमकी भरे ईमेले में कही गई हैं ये बातें

एक स्कूल को मिले ईमेल में धमकी देने वाले ने कहा कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक रखे गए हैं और मुझे यकीन है कि आप सभी स्कूल परिसर में प्रवेश करते समय अपने छात्रों के बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं। इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब समूह और कई रेड रूम भी शामिल हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली है।

13 और 14 दिसंबर को बम धमाका करने की कही बात

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि हमें पता चला है कि शुक्रवार और शनिवार को स्कूल में पीटीएम होने वाली है। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक के अलावा बच्चे भी रहेंगे। यही बम से उड़ाने का अच्चा मौका रहेगा। 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 ये दोनों दिन वो दिन हो सकते हैं जब आपके स्कूल को बम विस्फोट का सामना करना पड़ेगा। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि स्कूल में बम रखे गए हैं और धमाका 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा। हमारी मांगों के संबंध में इस ईमेल का जवाब दें, अन्यथा बम विस्फोट कर दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिल चुकी है। हर बार पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम स्कूलों की तलाशी लेती है और बाद में इसे अफवाह घोषित कर दिया जाता है।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.