Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

जन्मदिन की पार्टी में जा रही बच्ची को रास्ते से उठाया, सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप

जन्मदिन की पार्टी में जा रही बच्ची को रास्ते से उठाया, सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से हैवानियत को भी शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, दमोह में जन्मदिन की पार्टी में जा रही 12 साल की एक लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि वारदात को कथित तौर पर लड़की के एक परिचित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

‘सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से किया गैंगरेप’

देहात पुलिस थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लड़की अपने चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी उसके एक परिचित ने उसे कथित तौर पर रोक लिया और अपने 2 साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बैठा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ने बच्ची को तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

राजगढ़ में हुई थी छात्रा के यौन उत्पीड़न की कोशिश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हाल ही में एक निजी स्कूल के चपरासी ने पांचवीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की आरोपी के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को माचलपुर कस्बे में हुई इस वारदात की जानकारी बुधवार को दी थी।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.