Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर में 8 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर में 8 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है. जिसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े आठ बजे से राज्य के गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में चल रही है, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली है. उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान पर निकली टीम के साथ अभी भी रुक-रुक के गोलीबारी हो रही है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई एक सूचना के आधार पर शुरू की गई है, जिसमें पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि राज्य के पश्चिम बस्तर संभाग में माओवादियों छीपे हुए हैं, जिसके बाद ये अभियान शुरू किया गया.

पिछले महीने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया था. बता दें कि नक्सली प्रताप रेड्डी रामचंद्रा उर्फ चलपति पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. दरअसल छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रहा था.

 

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.