राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुंभ पहुंच कर संगम में डुबकी लगाई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की. संगम स्नान के अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. यहां उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. उनके आगमन से पहले ही वीआईपी घाट खाली कराया गया था.
#WATCH | प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी संगम पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। pic.twitter.com/RFsuBxUzO3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2025
देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण था. उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी. इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था.
#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu takes a holy dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh Mela. pic.twitter.com/2PQ4EYn08b
— ANI (@ANI) February 10, 2025
महाकुंभ में राष्ट्रपति मुर्मु का आस्था स्नान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए आई हैं। इससे पहले 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी।