Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

त्रिवेणी संगम में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, कहा-सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

त्रिवेणी संगम में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, कहा-सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

महाकुम्भ में मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ आस्ट्रेलिया से भारत आए और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। काशी मूल के दंपति ने इस दौरान कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं, जो उन्होंने महाकुम्भनगर में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन किया। ऑस्ट्रेलियाई दंपति अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने भारत पहुंचे और महाकुम्भ में स्नान किया। उनका कहना है कि बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर उनका जीवन सफल हो गया है। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस ऐतिहासिक महाकुम्भ का हिस्सा बने। मानवता के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन चल रहा है। इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं भी दीं। महाकुम्भ में प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए डॉ आशुतोष ने कहा कि इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं होता, लेकिन यूपी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया।

डॉ. मिश्रा की पत्नी श्वेता ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हम दोनों ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ भारत में मनाने का निर्णय लिया। हमने दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों को छोड़कर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती में शामिल होने और फिर संगम में दिव्य स्नान करने का निश्चय किया। जिसके बाद हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे अब हमारा जीवन सफल हो गया है। श्वेता मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व आयोजन और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि सरकार और प्रशासन की मेहनत को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और सहयोग करें। मिश्रा दंपति ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन संस्कृति की भव्यता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। उन्होंने संगम में स्नान के बाद हर हर गंगे, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.