Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

चोरी कर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने चलती ट्रेन में पकड़ा, 1.35 करोड़ के गहने और 19 लाख रुपये बरामद

चोरी कर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने चलती ट्रेन में पकड़ा, 1.35 करोड़ के गहने और 19 लाख रुपये बरामद

महाराष्ट्र के नागपुर में रेलवे पुलिस ने बड़े गिरोह को चलती ट्रेन में धर दबोचा है। तेलंगाना एक्सप्रेस से तीन बड़े आरोपियों को पकड़ा गया है। ये लोग हैदराबाद से चोरी की घटना को अंजाम देकर भागे थे। आरोपियों के पास से 1 करोड़ 35 लाख 55 000 के( 49) गहने बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 24 देश की विदेशी मुद्राएं, सहित 19 लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं। हैदराबाद पुलिस के इनपुट पर आरपीएफ ने यह कार्रवाई की है।

हैदराबाद पुलिस ने नागपुर रेलवे पुलिस को सूचना दी थी कि एक आरोपी चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर तेलंगाना एक्सप्रेस में बैठा है और उसके दिल्ली की तरफ रवाना होने की संभावना है। जैसे ही ट्रेन नागपुर आई. वैसे ही रेलवे पुलिस के जवान ट्रेन में दाखिल हो गए और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक के बाद एक हर बोगियों की तलाश करते हुए तीन संदिग्ध पकड़े। इन तीनों में एक महिला भी थी।

चौथे बैग में मिला खजाना

सुरक्षाकर्मी एक आरोपी को ढूंढ रहे थे, लेकिन उन्हें तीन संदिग्ध मिले। तीनों को नागपुर से 40 किलोमीटर दूर काटोल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया, उनके पास लगेज के नाम पर 4 बैग थे। 3 लगेज के बैग में उनके निजी सामान थे, लेकिन चौथा बैग खोलते ही सुरक्षाकर्मी चौक गए। नागपुर मंडल के आरपीएफ के कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि बैग में आभूषणों की भरमार थी। भारत के साथ-साथ 24 अन्य देशों की करेंसी भी थी। हीरे, सोना, चांदी के गहने थे, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 35 लाख 55000 है।

24 देशों की करेंसी मिली

24 देश की करेंसी में अमेरिकन डॉलर ,यूरो ,ब्रिटिश पाउंड, सऊदी रियाल, पाकिस्तानी रुपए ,वियतनामी डोंग आदी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 19 लाख से ज्यादा नगद भी बरामद किया गया। जब्त किए गए गहनों में हीरे के हार, मोर कडा, मोती मोर चूड़ियां, सोने की मोती मोर चूड़ियां, हीरे और सफेद सोने की चूड़ियां, हीरे और सफेद सोने का कंगन, डायमंड पन्ना, इयररिंग, पुरानी चूड़ियां, हीरे की बाली ,सोने की चेन ,हीरे की अंगूठी ,सफेद हीरे का अंगूठी शामिल है।

मालिक विदेश गए तो चोरी का प्लान बनाया

आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि हैदराबाद पुलिस ने सूचना दी थी कि चोरी कि एक बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हैदराबाद से फरार हो गया है। वह ट्रेन क्रमांक 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है। पुलिस ने संदिग्ध की एक तस्वीर भी भेजी। ऐसे में रेलवे पुलिस तुरंत एक्शन में आई और इन तीनों आरोपियों को धर दबोचा। इन तीनों की पुष्टि होने पर नागपुर से 40 किलोमीटर दूर काटो रेलवे स्टेशन पर इन्हें उतरा गया। यह आरोपी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। आरोपियों में सुशील सूरत बिहार निवासी, मलाह सोनाय बिहार निवासी ,बसंती मखान आर्य पश्चिम बंगाल निवासी बताई जा रहे हैं। इन आरोपियों में से एक व्यक्ति जिस घर में चोरी हुई थी ,वहां पर काम करता था। घर के मालिक विदेश दौरे पर थे, उसका फायदा उठाकर इन लोगों ने चोरी की।

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.