click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में छाईं गुजरात की दो मनोदिव्यांग बेटियां
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में छाईं गुजरात की दो मनोदिव्यांग बेटियां
IndiaSports

इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में छाईं गुजरात की दो मनोदिव्यांग बेटियां

मेहसाणा की आशाबेन ठाकोर और दाहोद की पिंकल चौहान ने फ्लोरबॉल में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान देकर गुजरात का नाम रोशन किया.

Last updated: 2025/04/01 at 6:16 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

आशाबेन ठाकोर और पिंकल चौहान गत 15 वर्षों से गुजरात सरकार द्वारा आयोजित स्पेशल खेल महाकुंभ में कर रहे हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन.

Contents
एसएजी द्वारा 2010 से मनोदिव्यांग खिलाड़ियों के लिए स्पेशल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा हैप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी खेल महाकुंभ की शुरुआतराज्य में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने के लिए लॉन्च हुई स्पोर्ट्स पॉलिसी 2022-27गुजरात का खेल बजट 141 गुना बढ़कर 352 करोड़ रुपए से अधिक हो गया

गुजरात में खेल संस्कृति के निर्माण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल ‘खेल महाकुंभ’ का बहुमूल्य योगदान.

इटली के ट्यूरिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स (विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल) में गुजरात की दो मनोदिव्यांग खिलाड़ियों ने डंका बजाया है। मेहसाणा की आशाबेन ठाकोर और दाहोद की पिंकलबेन चौहान ने ट्यूरिन में फ्लोरबॉल खेल में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका वाली गुजरात की इन बेटियों ने अपने अद्भुत खेल कौशल से गुजरात और भारत का नाम रोशन किया है।

फ्लोरबॉल हॉकी जैसा एक इनडोर खेल है, जिसे हल्की प्लास्टिक बॉल और विशिष्ट कार्बन फाइबर स्टिक के साथ खेला जाता है। उल्लेखनीय है कि इटली के ट्यूरिन में 8 से 15 मार्च के दौरान स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के 30 एथलीटों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया था, जिनमें से गुजरात की आशाबेन ठाकोर और पिंकलबेन चौहान ने फ्लोरबॉल में शानदार प्रदर्शन किया।

एसएजी द्वारा 2010 से मनोदिव्यांग खिलाड़ियों के लिए स्पेशल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है

अंतरराष्ट्रीय संगठन स्पेशल ओलंपिक के संदर्भ में, ‘स्पेशल ओलंपिक भारत-गुजरात’ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (एसएजी) द्वारा मान्यता प्राप्त एक नोडल संस्था है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात की ओर से वर्ष 2010 से दिव्यांग श्रेणी के लिए स्पेशल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करते हैं और विभिन्न देशों में हर दो साल में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गेम्स के लिए उनका चयन किया जाता है। खेल महाकुंभ ने आशाबेन और पिंकलबेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये दोनों खिलाड़ी 2010 से गुजरात सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले स्पेशल खेल महाकुंभ में न केवल हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि विजेता बनकर उभरे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी खेल महाकुंभ की शुरुआत

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं में खेलों के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करने, शारीरिक तंदुरुस्ती को बनाए रखने और गुजरात में खेल संस्कृति का निर्माण करने के उद्देश्य से वर्ष 2010 में खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी। तब से प्रतिवर्ष खेल महाकुंभ में ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। गुजरात में खेल महाकुंभ केवल खेल प्रतिभाओं की खोज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे गुजरात में खेलों के विकास का एक आधारस्तंभ बन गया है। गुजरात में वर्ष 2010 में आयोजित खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए 16.50 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो वर्ष 2024-25 में आयोजित खेल महाकुंभ 3.0 में बढ़कर रिकॉर्ड ब्रेक 71,30,834 तक पहुंच गया है।

राज्य में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने के लिए लॉन्च हुई स्पोर्ट्स पॉलिसी 2022-27

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात ने स्पोर्ट्स पॉलिसी 2022-27 लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य राज्य में एक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करना है। नई पॉलिसी के माध्यम से गुजरात आने वाले समय में खेल क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनेगा। इतना ही नहीं, इस पॉलिसी के चलते राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने सपने साकार करने के और अधिक अवसर भी मिलेंगे। पिछले दो दशकों में, खेल क्षेत्र में गुजरात के युवाओं ने एक लंबी छलांग लगाई है और उनकी क्षमता में वृद्धि हुई है। इसका श्रेय गुजरात सरकार के अथक प्रयासों को जाता है।

गुजरात का खेल बजट 141 गुना बढ़कर 352 करोड़ रुपए से अधिक हो गया

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में खेल महाकुंभ, शक्ति दूत योजना, जिला स्तरीय खेल स्कूल (डीएलएसएस) जैसी अनेक नई पहलें, कार्यक्रम और नीतियां शुरू की गईं, जिनके तहत एथलीटों को उचित प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और मान्यता प्रदान की जाती है। वर्ष 2002 से पहले गुजरात का खेल बजट केवल 2.5 करोड़ रुपए था, जो आज बढ़कर 352 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

You Might Also Like

ललितपुर को CM योगी की बड़ी सौगात : 1766 करोड़ की 221 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परभणी हनुमान मंदिर हादसा : निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

ओडिशा को PM मोदी की बड़ी सौगात: 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, द्रौपदी मुर्मू के गांव को मिलेगा सोलर विलेज का दर्जा

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले में बड़ा खुलासा : कानपुर-लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी, ISI कनेक्शन की जांच तेज

700 किलो प्रतिबंधित गोमांस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई अनवर हुसैन गिरफ्तार

TAGGED: @india, Ashaben Thakor, CM Gujarat, dahod, floorball, gujarat, gujarat news, hindi news, Hockey, Italy, Mehsana, Narendra Modi, Olympics World Winter Games, oneindianews, Pinkal Chauhan, pm modi, sports, आशाबेन ठाकोर, इटली, ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स, कांस्य पदक, गुजरात, ट्यूरिन, दाहोद, पिंकल चौहान, फ्लोरबॉल, भारत, मेहसाणा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team April 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article साहिल शर्मा बनकर अब्दुल शारिक बनाता था लड़कियों को शिकार, WhatsApp हैक करने के बाद बीवी ने ही करवा दिया गिरफ्तार
Next Article लेह, लद्दाख में मंगलवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, 4.2 रही तीव्रता

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ललितपुर को CM योगी की बड़ी सौगात : 1766 करोड़ की 221 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
India Uttar Pradesh June 20, 2026
परभणी हनुमान मंदिर हादसा : निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
India Maharashtra June 20, 2026
ओडिशा को PM मोदी की बड़ी सौगात: 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, द्रौपदी मुर्मू के गांव को मिलेगा सोलर विलेज का दर्जा
India Odisha June 20, 2026
RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले में बड़ा खुलासा : कानपुर-लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी, ISI कनेक्शन की जांच तेज
India June 20, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.