पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों का व्यापक अभियान जारी है। इसी कड़ी में कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।
कुलगाम पुलिस, भारतीय सेना (1RR) और सीआरपीएफ (18 बटालियन) की संयुक्त टीम ने मतलहामा चौक थोकरपोरा, कैमोह में स्थापित चेक पोस्ट पर जांच के दौरान इन दोनों आतंकवादी सहयोगियों को दबोचा।
गिरफ्तार आतंकियों के सहयोगियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए आतंकवादी सहयोगियों की पहचान:
-
बिलाल अहमद भट, पुत्र अब्दुल सलाम भट
-
मोहम्मद इस्माइल भट, पुत्र गुलाम मोहम्मद भट
(दोनों निवासी – थोकरपोरा, कैमोह, जिला कुलगाम)
के रूप में हुई है।
बरामदगी
गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से बरामद हुआ:
-
2 पिस्तौल
-
2 पिस्तौल मैगजीन
-
25 पिस्तौल राउंड
मामला दर्ज, जांच जारी
घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन कैमोह में एफआईआर नंबर 29/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच और संबंधित नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कार्यवाही जारी है।
पुलिस का बयान
कुलगाम पुलिस ने प्रेस नोट में कहा, “जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने के हमारे संकल्प के तहत, आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।“