Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

लाहौर में मिल गया आतंकी हाफिज सईद का सीक्रेट ठिकाना, खुले में आराम से रह रहा

लाहौर में मिल गया आतंकी हाफिज सईद का सीक्रेट ठिकाना, खुले में आराम से रह रहा

पाकिस्तान के बड़े आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने का पता चल गया है. हाफिज के लाहौर में होने की पुष्टि हुई है.

सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में हाफिज सईद का घर लाहौर में होने की पुष्टि की गई है. इन तस्वीरों में हाफिज का घर साफ देखा जा सकता है. वह यहां घनी आबादी के बीच आराम से रह रहा है. हाफिज सईद लाहौर के जोहर टाउन में पाकिस्तान सरकार की कड़ी सुरक्षा के साथ रह रहा है. कहा जा रहा है कि हाफिज की सुरक्षा तीन स्तर पर की जा रही है. साथ ही उसकी निजी सिक्योरिटी भी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. उनसे पता चला है कि हाफिज एक बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहता है. इसके ठीक सामने हाफिज का प्राइवेट पार्क भी है. इसी परिसर की बिल्डिंग नंबर दो में मस्जिद और मदरसा है, जिसके नीचे बंकर बना हुआ है. यहां उसकी सिक्योरिटी रहती है. यहां से हाफिज ऑपरेट करता है. यह पूरा परिसर 5000 स्क्वायर फीट से ज्यादा बड़ा है. बताया जा रहा है कि वह यहां कई साल से अपने परिवार के साथ रह रहा है.

लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है. लश्कर का हेडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके में माना जाता है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपनी सैन्य कार्रवाई में इस पर हमला कर सकता है.

हाफिज और लश्कर भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं क्योंकि वह कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को स्पॉन्सर करता है. पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने हाफिज सईद के करीबी अबू कताल की हत्या के बाद उसकी सुरक्षा कड़ी कर दी थी. आईएसआई ने सईद की सुरक्षा की समीक्षा की थी और उनके आवास को जेल के तौर पर तब्दील किया गया था. बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 16 लोग घायल हुए थे. इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है. भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्ध है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंक के खिलाफ बिगुल बजा चुके हैं. वहीं, पाकिस्तान हाई अलर्ट मोड पर है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.