Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

उत्तराखंड : लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में भटवाड़ी में प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने बाजार बंदकर जताया रोष

उत्तराखंड : लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में भटवाड़ी में प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने बाजार बंदकर जताया रोष

पिछले दिनों पुरोला और अन्य शहरों में हुई लव जिहाद की घटनाओं के विरोध व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराए जाने की मांग को लेकर भटवाड़ी में हिंदू संगठनों ने बाजार बंदकर जुलूस निकाला और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल ने लव जेहाद की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर आज जनपद के भटवाड़ी तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों व व्यक्तियों ने बाजार बंदकर जुलुस प्रदर्शन किया इसी के साथ तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया ।

पुरोला में हुई घटना के बाद से जनपद भर के लोगों में पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गंगा गाटी के भटवाड़ी कस्बे में भी व्यापार मंडल के आव्हान पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाजार बंदकर बाहरी राज्यों से आए लोगों का संघन सत्यापन व अराजक तत्वों को चिंन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भटवाड़ी में व्यापारियों व क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबोध रतूड़ी के नेतृत्व में भटवाड़ी बाजार में एकत्रित हुए जहां से जुलूस की शक्ल में लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी व सत्यापन की मांग करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे यहां पर तहसीदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेज कर पुरोला में मुस्लिम युवकों द्वारा नाबालिग लड़की भगाए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए बाहरी राज्यों से आए सभी लोगों का संघन सत्यापन करने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल संरक्षक कुशला रतूड़ी, सचिव विनोद रतूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल, प्रदीप रतूड़ी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नौटियाल, जनार्दन नौटियाल, प्रधान प्रीतम सिंह, नवीन राणा, बजरंग दल के पवन रावत, कुशाल सिंह, धर्मेंद्र रमोला व्यापारी रजन, जगमोहन चौहान, सुमन रावत, सुनील रावत, अभिजीत, आशा बुटोला, कुसुम आदि मौजूद रहे।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.