Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

Air India सभी यात्रियों को देगा टिकट पर रिफंड, हवाई यात्रा के लिए मिलेगा वाउचर

Air India सभी यात्रियों को देगा टिकट पर रिफंड, हवाई यात्रा के लिए मिलेगा वाउचर

6 जून को दिल्ली- सैन फ्रांसिस्को उड़ान के बीच गड़बड़ी के कारण डायवर्जन से प्रभावित यात्रियों के लिए एक खुशखबरी आई है। एयर इंडिया सभी यात्रियों को पूरी राशि वापस कर देगा। इसकी जानकारी एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव और ग्राउंड हैंडलिंग अधिकारी राजेश डोगरा ने दी है।

एयरलाइन ने बताया है कि दिल्ली से निकलने के लगभग 56 घंटे बाद यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचे हैं। एयरलाइन यात्रियों का किराया पूरी तरह से वापस कर देगी। इसी के साथ एयरलाइन यात्रियों को एक वाउचर भी जारी करेगी।

एयर इंडिया की उड़ान एआई 173 6 जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। इसमें 216 यात्री और 16 चालक सवार थे। हवा में विमान में गड़बड़ी के बाद पूर्व रूस में मगदान बंदरगाह शहर की ओर मोड़ दिया गया था। विमान के बोइंग 777-200LR के इंजन में गड़बड़ी आई थी।

बुधवार को एयरलाइन ने एक फेरी फ्लाइट भेजी थी। इस फेरी फ्लाइट से वहां से फंसे यात्रियों और चालक दल को सैन फ्रांसिस्को ले जाया गया। रिप्लेसमेंट विमान सुबह 06.14 बजे (स्थानीय समयानुसार) मगादान में उतरा था। 8 जून को सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ा और 8 जून को 12.07 बजे पहुंचा है।

एयरलाइन ने यात्रियों से खेद व्यक्त करने के अलाव माफी भी मांगी है। एयरलाइन ने बताया कि विमान के इंजन में दिक्कत आ गई थी। विमान के पायलटों को एक इंजन में तेल के कम दबाव का संकेत मिला था। इस वजह से विमान के पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विमान को पास के हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया।

मगदान, रूस का एक छोटा शहर है। इस शहर में यात्रियों को पूरी तरह से सुविधाएं नहीं मिलीं, यात्रियों ने इसको लेकर कोई शिकायत नहीं की है। एयरलाइन ने यात्रियों की समझ और सहनशीलता के लिए आभार प्रकट किया है। एयरलाइन ने यात्री और चालक दल को स्थानीय होटल में का प्रबंध किया था।

 

Filed under Business

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.