Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

आज बेइंतहा दर्द में अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास, भाई को दिया कंधा

आज बेइंतहा दर्द में अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास, भाई को दिया कंधा

अहमदाबाद विमान हादसे में भाई को खोने का ग़म: बिलख पड़े बचे हुए विश्वास रमेश

अहमदाबाद विमान हादसे की भयावहता ने देश को झकझोर दिया है। इस भीषण दुर्घटना में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। लेकिन इस हादसे से चमत्कारिक रूप से बचे विश्वास रमेश के लिए यह त्रासदी केवल किसी दुर्घटना की खबर नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन संकट बनकर आई।

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले विमान में विश्वास रमेश अपने भाई के साथ सवार थे। लेकिन दुर्भाग्यवश इस हादसे में उनके भाई की जान नहीं बच सकी, जबकि खुद रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज जब उनके भाई की अंतिम यात्रा निकाली गई, तो विश्वास रमेश अपने आंसू नहीं रोक पाए। शव को कंधा देते हुए वह बिलख-बिलख कर रो पड़े। यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि सभी के लिए बेहद दर्दनाक रहा।

ब्रिटिश नागरिक और लीसेस्टर निवासी रमेश ने हादसे के बाद को दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्हें आज भी यकीन नहीं हो रहा कि वे कैसे बच गए। उन्होंने कहा,

“मुझे लगा था मैं मरने वाला हूं। विमान उड़ान भरते ही अचानक रुक गया, हरी और सफेद बत्तियां जलने लगीं, और फिर ज़ोर का झटका लगा… जैसे विमान किसी इमारत से टकरा गया हो। जब मेरी आंखें खुलीं तो मैं जीवित था।”

रमेश ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी सीट बेल्ट खोली और बाहर निकलने में कामयाब हुए। उनके मुताबिक,

“मेरी आंखों के सामने एयरहोस्टेस और अंकल-आंटियों की मौत हो गई थी। एक मिनट में सब खत्म हो गया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिविल अस्पताल में जाकर रमेश से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.