Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

जमीन कब्जा में नपेंगे चौकी प्रभारी-लेखपाल, गलत बिलिंग पर जेई पर होगी कार्रवाई

जमीन कब्जा में नपेंगे चौकी प्रभारी-लेखपाल, गलत बिलिंग पर जेई पर होगी कार्रवाई

प्रयागराज में सीएम योगी का सख्त निर्देश: जमीन कब्जे पर चौकी प्रभारी-लेखपाल होंगे जिम्मेदार

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित समन्वय बैठक में सांसदों और विधायकों ने जमीन पर अवैध कब्जों, गलत बिजली बिल, सड़कों की खराब गुणवत्ता और शराब की दुकानों के बाहर खुलेआम पीने जैसी गंभीर समस्याएं उठाईं। इस बैठक की अध्यक्षता फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने की, जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में तय किया गया कि अवैध कब्जे और निर्माण की स्थिति में संबंधित चौकी प्रभारी और लेखपाल की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। फाफामऊ, झलवा, झूंसी और नैनी जैसे क्षेत्रों में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा ने आश्वस्त किया कि थानाध्यक्षों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

बिजली विभाग को भी लगाई फटकार
विधायकों ने बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और गलत बिजली बिल की शिकायतें कीं, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने का आदेश दिया। इसमें ADMN नजूल, सीटीओ, एक्सईएन विद्युत और फर्म संचालक शामिल होंगे।

शराब दुकानों पर निगरानी
शराब की दुकानों के बाहर पीने की बढ़ती घटनाओं पर डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी करने और माडल शॉप के बाहर शराब पीने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन और सोलर पैनल चोरी
बैठक में यह भी बताया गया कि पानी की टंकियों पर लगे सोलर पैनल चोरी हो रहे हैं। इस पर डीएम ने CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, भगवतपुर अस्पताल में अगले 15 दिनों में अर्बन सप्लाई शुरू करने को कहा गया।

बैठक में महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, राजमणि कोल, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी मामलों की निगरानी के लिए सीडीओ हर्षिका सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो संबंधित विषयों पर कार्यवृत्ति तैयार करेंगी।.

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.