Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

10वीं क्लास की लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चुनरी से गला घोटा, चाकू घोंपा और पीट-पीटकर मार डाला

10वीं क्लास की लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चुनरी से गला घोटा, चाकू घोंपा और पीट-पीटकर मार डाला

10वीं की छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर मां की बेरहमी से की हत्या, चुनरी से गला घोंटा, चाकू घोंपा और पीट-पीटकर मार डाला

हैदराबाद से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात 23 जून, सोमवार को हैदराबाद के जीडीमेटला इलाके में हुई। मृतका की पहचान 39 वर्षीय एस. अंजलि के रूप में हुई है, जो एनएलबी नगर, जीडीमेटला में अपनी बेटी के साथ रहती थीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे उसकी मां नाराज थी और वह इस रिश्ते का विरोध कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को जान से मारने की साजिश रची।

घटना के दिन दोनों ने मिलकर पहले चुनरी से मां का गला घोंटा, फिर चाकू से हमला किया और अंत में बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी जब पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी लड़की व उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह जघन्य अपराध समाज को झकझोरने वाला है और नाबालिगों में बढ़ती अपराध की प्रवृत्ति व पारिवारिक संवादहीनता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने जैसी धाराओं के तहत कर रही है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.