Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

तौफीक ने नेहा को छत से क्यों फेंका, बुर्का पहनकर छत पर क्यों छिपा

तौफीक ने नेहा को छत से क्यों फेंका, बुर्का पहनकर छत पर क्यों छिपा

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में हुई नेहा की दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जिस तौफीक को नेहा भाई मानकर राखी बांधती थी, उसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। सोमवार को तौफीक ने पहले से साजिश के तहत रात करीब 2.30 बजे बुर्का पहनकर नेहा के घर की छत पर जाकर छिप गया। उसका मकसद साफ था—नेहा को मारना। तौफीक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था, और जब नेहा ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह बर्दाश्त नहीं कर सका। नेहा के माता-पिता ने भी बताया कि वह तौफीक को राखी बांधती थी और उसे भाई मानती थी। घटना के दिन जब नेहा के पिता को ऊपर से शोर सुनाई दिया तो वह दौड़कर छत पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आंखों के सामने तौफीक को नेहा पर हमला करते देखा। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तौफीक ने उन्हें भी धक्का दे दिया और नेहा को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में तौफीक ने कबूल किया कि वह नेहा के घरवालों और पड़ोसियों से छिपने के लिए बुर्का पहनकर आया था, ताकि कोई उसे पहचान न सके। नेहा के माता-पिता उनकी मौत से गहरे सदमे में हैं और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। गरीबी में पली-बढ़ी नेहा ने हाल ही में एक तेल कंपनी में नौकरी शुरू की थी और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, जिन्हें तौफीक ने बेरहमी से तोड़ दिया।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under Delhi India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.