click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: अमेरिका में हिन्दू विरोधी नफरती तत्वों ने इस्कॉन मंदिर को फिर बनाया निशाना, गोलियों से छलनी हुईं मंदिर की दीवारें
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Top News > अमेरिका में हिन्दू विरोधी नफरती तत्वों ने इस्कॉन मंदिर को फिर बनाया निशाना, गोलियों से छलनी हुईं मंदिर की दीवारें
Top NewsWorld

अमेरिका में हिन्दू विरोधी नफरती तत्वों ने इस्कॉन मंदिर को फिर बनाया निशाना, गोलियों से छलनी हुईं मंदिर की दीवारें

इस्कॉन समुदाय ने संयम और शांति का परिचय दिया है। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने स्पष्ट कहा है कि वे ऐसे आतंक के आगे नहीं झुकेंगे

Last updated: 2025/07/02 at 6:07 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

अमेरिका के यूटा राज्य के स्पैनिश फोर्क शहर स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ हमला केवल एक धार्मिक संरचना पर हमला नहीं, बल्कि पांथिक सहिष्णुता और बहुसांस्कृतिक समाज की आत्मा पर गहरी चोट है। 1 जुलाई की रात कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर को निशाना बनाते हुए लगभग 20 से 30 गोलियां चलाईं, जिससे मंदिर की दीवारों, खिड़कियों और विशेष रूप से हाथ से नक्काशी की गई ऐतिहासिक मेहराबों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के वक्त मंदिर परिसर में श्रद्धालु और अतिथि मौजूद थे, जिससे समुदाय में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। इससे पहले 18 जून और 20 जून को भी इसी मंदिर पर गोली चलने जैसी संदिग्ध घटनाएं हुई थीं, लेकिन उन्हें शुरू में हल्के में लिया गया। अब यह साफ हो चुका है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। हमलावरों ने रात के अंधेरे में बार-बार मंदिर को निशाना बनाकर यह जताने की कोशिश की है कि वे हिंदू उपासना स्थलों के अस्तित्व को चुनौती देना चाहते हैं।

इस हमले ने अमेरिका में बसे हिंदू समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि एक सांस्कृतिक और सामुदायिक केंद्र भी है, जहां प्रवासी भारतीय अपने त्योहार, धार्मिक आयोजन और सामाजिक गतिविधियां मनाते हैं। विशेष रूप से वार्षिक होली महोत्सव के लिए यह मंदिर विश्वविख्यात है।

भारत सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अमेरिका से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्पष्ट किया कि वह अमेरिका में रहने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ खड़ा है और स्थानीय प्रशासन से इस घृणित कृत्य के दोषियों को शीघ्र दंडित करने की अपील करता है। अमेरिकी पुलिस ने इसे अभी “वैंडलिज़्म” यानी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला माना है और गोलियों के खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इसे संभावित “हेट क्राइम” (घृणा अपराध) के रूप में भी देखा जा रहा है।

यह घटना अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों की एक चिंताजनक कड़ी है। 2022 से अब तक कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, सैक्रामेंटो, और अब यूटा जैसे राज्यों में कई मंदिरों को निशाना बनाया गया है। “Hindus go back”, “India out” जैसी घृणित नारेबाजी कर दीवारों को अपवित्र किया गया है, जो हिंदुओं के प्रति बढ़ती असहिष्णुता और कट्टरपंथियों की हिमाकत को दर्शाता है। मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तानी नारों की दीवार पर लिखाई इसका ताजा उदाहरण है।

इन सबके बावजूद इस्कॉन समुदाय ने संयम, विवेक और शांति का परिचय दिया है। मंदिर प्रशासन और भक्तों ने साफ कहा है कि वे इस तरह की हिंसा और आतंक के आगे नहीं झुकेंगे। Coalition of Hindus of North America (CoHNA), स्वामीनारायण संस्था, और अन्य हिन्दू संगठनों ने भी खुलकर हमले की निंदा करते हुए इसे अमेरिका में हिंदू-विरोधी मानसिकता का विस्तार बताया है।

इस पूरे प्रकरण में अब यह जरूरी हो गया है कि अमेरिकी प्रशासन न केवल इस घटना को गंभीरता से ले, बल्कि ऐसी घटनाओं को हेट क्राइम की श्रेणी में रखकर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही, वैश्विक समुदाय को भी इस तरह के धार्मिक हमलों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है, ताकि विश्व भर में किसी भी धर्म या समुदाय के उपासना स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा बनी रह सके।

 

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा

‘ब्लैक मिरर’ से हकीकत तक: सेजल पवार-प्रणित मोरे विवाद ने उठाए डिजिटल संस्कृति और मेडिकल एथिक्स पर बड़े सवाल

TAGGED: america, America - India, Breaking news, CoHNA, hindi news, Hindu Temple, India News, international news, iskcon temple, latest news, Narendra Modi, oneindianews, top news, top news channel, अमेरिका, इस्कॉन मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, हिन्दू विरोधी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कावड़ रूट पर नाम का बोर्ड लगाएं दुकानदार, 8 ड्रोन और 200 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
Next Article एयर इंडिया के विमान के साथ उन आखिरी पलों में क्‍या हुआ था, री-क्रिएट हुआ सीन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.