झारखंड के गुमला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों को घटनास्थल से इंसास राइफल, एके-47 सहित भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है और पुलिस लगातार नक्सलियों की घेराबंदी कर रही है।
Gumla, Jharkhand | In an encounter with the extremist outfit JJMP (Jharkhand Jan Mukti Parishad), three extremists have been killed. Their identification is being done. Weapons, including one AK-47, were recovered. Police received specific information regarding the movement of…
— ANI (@ANI) July 26, 2025
इससे पहले बोकारो जिले में भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी, जहां 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ था। वहीं, इसी साल अप्रैल में बोकारो में ही सुरक्षा बलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली विवेक को भी एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उस दौरान भी मौके से 1 एसएलआर, 2 इंसास राइफलें और 1 पिस्तौल बरामद की गई थीं।