लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन महादेव में बड़ा खुलासा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कसालियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी बीती रात सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे थे। सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों को ढेर कर दिया।
#WATCH | Poonch, J&K | Suspected movement of two individuals observed along the fence in the general area of Poonch Sector. Gunfire exchanged; operation under progress: Indian Army
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/cv2ovuqCrT
— ANI (@ANI) July 30, 2025
तेज हुआ आतंकवाद के खिलाफ अभियान
हाल के दिनों में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। दो दिन पहले ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को भी मार गिराया गया था।
कौन था हाशिम मूसा?
- मूसा, पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का प्रशिक्षित पैरा कमांडो था।
- लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होकर सितंबर 2023 में भारत में घुसपैठ की।
- उसने दक्षिण कश्मीर में कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया।
ऑपरेशन महादेव: 4 दिन की सतर्क निगरानी का नतीजा
- रात 2 बजे: आतंकियों ने T82 अल्ट्रासेट कम्युनिकेशन डिवाइस किया एक्टिव।
- सुबह 8 बजे: ड्रोन से पहली तस्वीरें ली गईं।
- 9:30 बजे: राष्ट्रीय राइफल्स ने घेराबंदी की।
- 10:00 बजे: पैरा कमांडो दल महादेव पहाड़ी पर पहुंचा।
- 11:00 बजे: गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए।
- 11:45 बजे: एक घायल आतंकी भागने की कोशिश में ढेर।
- 12:30 बजे: दो किलोमीटर दायरे में क्लीनज़िंग ऑपरेशन।
- 12:45 बजे: शवों की पहचान व तस्वीरें ली गईं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel