उत्तरकाशी में 2025 का सबसे बड़ा बादल फटना: धराली में मची तबाही, कई होटल-होमस्टे बहे, मजदूर लापता
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में साल 2025 के मानसून की सबसे बड़ी बादल फटने की घटना सामने आई है। हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने के बाद खीर गाड़ का जलस्तर अचानक बढ़ गया और भारी मलबे के साथ विनाशकारी बाढ़ आ गई।
धराली कस्बे में बाढ़ और मलबे ने कई भवनों को नुकसान पहुंचाया। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी के किनारे बने 20-25 होटल और होमस्टे बाढ़ में बह गए। वहीं, 10-12 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
उत्तरकाशी पुलिस ने कहा, "उत्तरकाशी में, हरसिल क्षेत्र में खीर गढ़ के जल स्तर में वृद्धि के कारण, धराली में नुकसान की खबरों ने पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य आपदा प्रतिक्रिया टीमों को राहत और बचाव कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।"#UttarkashiFlood #KheerGadh #Harsil… pic.twitter.com/fEmXbLZEfV
— One India News (@oneindianewscom) August 5, 2025
राहत और बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व टीम, आर्मी आपदा दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। लगातार बरसात और मलबे के चलते राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, खीर गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटने से यह आपदा आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।