स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले और दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाल किले से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक AI आधारित 5 अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं, जिनमें फेशियल रिकॉग्निशन, एंटी-इंट्रूजन, पीपल काउंट कैमरा, नंबर प्लेट रीडर और लावारिस सामान डिटेक्शन शामिल हैं।
- एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती,
- 800+ सीसीटीवी कैमरे,
- 7500 से अधिक सुरक्षाकर्मी,
- ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स,
- संदिग्ध वाहनों व चेहरों की त्वरित पहचान,
- फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर पूर्ण प्रतिबंध।
लाल किले की सुरक्षा के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं—एक अंदर और एक बाहर—जो कुल 426 कैमरों से निगरानी करेंगे, जबकि स्थायी कंट्रोल रूम सालभर 366 कैमरों से नजर रखेगा।
आज लाल किले जाकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की कवरेज की व्यवस्था का स्वम् निरीक्षण और समीक्षा करने का अवसर मिला।
इस बार @prasarbharati लाल क़िले पर 37 कैमरे लगा रहा है, जिनमें पहली बार 120x कैमरा और नई पोज़ीशनों पर कैमरे शामिल हैं, ताकि पूरे देश को डिजिटल 4K Ultra HD में बेहतरीन… pic.twitter.com/lEojrUbuNw
— Navneet Sehgal (@navneetsehgal3) August 11, 2025
ट्रैफिक अलर्ट:
- 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान आसपास की सड़कों व बाजार बंद रहेंगे।
- 14 अगस्त दोपहर के बाद से लाल किला क्षेत्र सील होगा।
- 15 अगस्त को दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, NSG, SPG, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियां मल्टी-लेयर सुरक्षा में तैनात रहेंगी।
दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और सुरक्षा में सहयोग करें।