ग्रेटर नोएडा: दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति और परिजनों की गिरफ्तारी
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय निक्की की दहेज हत्या ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि निक्की को उसके पति विपिन राठी और ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला।
अब तक की कार्रवाई
- पति विपिन राठी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
- सास को भी गिरफ्तार किया गया।
- सोमवार सुबह जेठ रोहित राठी (55 वर्ष) को पुलिस ने सिरसा टोल प्लाजा से दबोच लिया।
- रोहित के खिलाफ केस बीएनएस की धारा 103(1)/115(2)/61(2) के तहत दर्ज किया गया।
#WATCH | Greater Noida dowry murder case | Deceased Nikki's brother-in-law has been arrested by Noida Police
This is the third arrest in the case so far. Nikki's mother-in-law was arrested yesterday. Her husband, Vipin Bhati, accused of murdering Nikki over dowry demands, was… pic.twitter.com/6i2odL9Hr0
— ANI (@ANI) August 25, 2025
निक्की की बहन कंचन का आरोप
- निक्की की बहन कंचन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर पति विपिन के मारपीट करने का खुलासा किया।
- कंचन का कहना है कि ससुराल वाले निक्की से छुटकारा पाना चाहते थे ताकि विपिन की दूसरी शादी करा सकें।
- उन्होंने यह भी बताया कि विपिन ने दहेज में मिली स्कॉर्पियो कार बेच दी थी।
पुलिस जांच
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, केस के कई एंगल्स की जांच की जा रही है। फिलहाल पति, सास और जेठ की गिरफ्तारी हो चुकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel