दिल्ली में बड़ा फर्जी जॉब रैकेट पकड़ा गया: ठग सागर सिंह उर्फ मनु गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की शाहदरा साइबर थाना टीम ने एक बड़े जॉब फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए आदतन ठग सागर सिंह उर्फ मनु (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं और अधिवक्ताओं को सरकारी नौकरी व बड़े पदों का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करता था।
कैसे करता था ठगी?
- आरोपी सरकारी मंत्रालयों और विभागों की जानकारी जुटाता था।
- खुद को वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों को झांसा देता।
- फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर और शॉर्टलिस्टिंग लेटर भेजकर भरोसा दिलाता।
- नौकरी दिलाने की ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर भारी रकम वसूलता।
दिल्ली में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, महिलाओं और वकीलों से ठगी करने वाला गिरफ्तार @news24tvchannel @DelhiPolice pic.twitter.com/72FsV4ushp
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) August 26, 2025
ठगी के मामले
- विश्वास नगर की शिखा तिवारी से महिला आयोग में सीट दिलाने के नाम पर ₹23,110 की ठगी।
- एक महिला वकील से महिला आयोग की चेयरपर्सन की कुर्सी दिलाने का झांसा देकर ₹3,34,230 की धोखाधड़ी।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
सागर सिंह पहले भी कई मामलों में लिप्त रह चुका है।
- दिल्ली और यूपी में धोखाधड़ी, यौन उत्पीड़न, और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में केस दर्ज।
- पुलिस जांच में सामने आया कि वह लगातार अलग-अलग लोगों को फर्जी सरकारी जॉब और पदों का लालच देकर ठगता था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel