अमेरिकी कंपनी S&P ग्लोबल ने भारत के निर्माण क्षेत्र से जुड़े ताज़ा आँकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2025 में भारत का निर्माण सेक्टर एक नए शिखर पर पहुँच गया है। HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जुलाई 2025 के 59.1 से बढ़कर अगस्त में 59.3 दर्ज किया गया।
यह आँकड़ा अब तक का सबसे ऊँचा स्तर है, जो इस बात का संकेत देता है कि भारत का निर्माण क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इस वृद्धि का प्रमुख कारण घरेलू उत्पादों की बढ़ती माँग और निर्माताओं द्वारा अपनाई गई सफल मार्केटिंग और विज्ञापन रणनीतियाँ रही हैं।
इस अवसर पर HSBC की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि उत्पादन में तेज़ी से हुई बढ़ोतरी ने अगस्त 2025 में भारत के विनिर्माण PMI को एक और ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुँचा दिया है।
इन आँकड़ों ने एक बार फिर ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सफलता को दर्शाया है और यह साफ किया है कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र तेज़ी से विस्तार कर रहा है, जिससे आने वाले समय में अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel