उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। अब प्रदेश के सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए लागू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षकों की सेवा और योगदान को देखते हुए उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
शिक्षा, सभ्य समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है, शिक्षक को पथ प्रदर्शक के रूप में ईश्वर ने भूमिका प्रदान की है।
पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया।
इस अवसर… pic.twitter.com/A5yMJW8tap
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2025
शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार (05 सितंबर 2025) को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम योगी ने इस योजना की घोषणा की। इस मौके पर 81 शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। योजना का लाभ सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइया तक को मिलेगा। सीएम योगी ने बताया कि इस सुविधा से प्रदेश के 9 लाख परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग सभी औपचारिकताएँ पूरी कर जल्द से जल्द योजना लागू करेंगे।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके आधार पर उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel