नेपाल में GenZ आंदोलन धीरे-धीरे एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकट का रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा लगातार सरकारी इमारतों और नेताओं के आवासों पर निकल रहा है। मंगलवार को हालात और भी गंभीर हो गए, जब आक्रोशित भीड़ ने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को भी निशाना बनाया और वहां भी आगजनी की थी। राजधानी काठमांडू की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, जिन्होंने शहर के कई हिस्सों पर लगभग कब्जा कर लिया है। इस हिंसक माहौल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उनके भकतपुर स्थित निजी आवास को भी भीड़ ने तोड़फोड़ कर जला डाला।
तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लगी सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है, ताकि हिंसा या अस्थिरता का असर भारत में न पहुंचे। इसी बीच, यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि ओली ने देश छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और सुरक्षा एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रही हैं। दूसरी ओर, नेपाल की राजधानी सहित कई बड़े शहरों में कर्फ्यू लागू किए जाने के बावजूद लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं, जिससे सरकार की प्रशासनिक पकड़ पूरी तरह कमजोर होती जा रही है।
#WATCH | नेपाल: भक्तपुर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के निजी आवास में आग लगने पर प्रदर्शनकारियों ने नाचते-गाते जश्न मनाया। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ने आज दोपहर इस्तीफा दे दिया।
(वीडियो सोर्स: टीवी टुडे नेपाल) pic.twitter.com/Udrw9mGlou
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
इस पूरे आंदोलन की शुरुआत एक सोशल मीडिया ऐप पर लगाए गए प्रतिबंध से हुई थी। लेकिन अब यह विरोध व्यापक रूप से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और व्यवस्था से मोहभंग के खिलाफ गुस्से में बदल चुका है। लगातार दूसरे दिन हुई हिंसा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। अस्पतालों में घायल छात्रों और युवाओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं पुलिस और सेना भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम दिखाई दे रही है। आंदोलन की आग काठमांडू से निकलकर देशभर के कम से कम 10 बड़े शहरों तक फैल चुकी है, जिससे नेपाल एक गहरे अस्थिरता और राजनीतिक शून्य की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat