अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और चर्चित दक्षिणपंथी नेता चार्ली किर्क की गुरुवार (11 सितंबर 2025) को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वे यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज इवेंट के दौरान डिबेट कर रहे थे। यह बहस गन वायलेंस पर चल रही थी और दर्शकों से सवाल-जवाब का दौर जारी था। जैसे ही चार्ली किर्क एक सवाल का जवाब देने लगे, तभी अचानक गोली चल गई। गोली उनके गले में लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चार्ली किर्क महज 31 वर्ष के थे और दक्षिणपंथी राजनीति में उनकी पहचान एक तेजतर्रार युवा चेहरे की थी। गोली लगने के बाद वे गर्दन पकड़कर पीछे की ओर झुक गए और खून बहने लगा। वहां मौजूद लोग घबराकर चीखने-चिल्लाने लगे और भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना अचानक हुई और कुछ ही पलों में पूरा कार्यक्रम दहशत में बदल गया।

चार्ली किर्क अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते थे। हाल ही में उन्होंने गाजा को लेकर कहा था कि “महिलाओं और बच्चों की मौत के लिए इजरायल नहीं, बल्कि हमास जिम्मेदार है।” उनके इस रुख की वजह से वे वामपंथी और लिबरल गुटों के निशाने पर रहते थे।
घटना के बाद अमेरिका में राजनीतिक ध्रुवीकरण और गहरा गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “महान” और “दिग्गज” बताया। उन्होंने इस हत्या के लिए वामपंथियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि “रेडिकल लेफ्ट को बख्शा नहीं जाएगा।” ट्रंप ने यह भी आदेश दिया कि रविवार (14 सितंबर 2025) तक अमेरिकी झंडे आधे झुके रहेंगे।
TO MY GREAT FELLOW AMERICANS… pic.twitter.com/oRsrE5TTHr
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 11, 2025
वहीं, दक्षिणपंथी समर्थक गमगीन हैं, जबकि कई लिबरल विचारधारा वाले लोग सोशल मीडिया पर इस हत्या का मजाक उड़ाते और जश्न मनाते दिखे। इससे देश में वैचारिक विभाजन और गहरा हो गया है।
This young girl witnessed the assassination of Charlie Kirk. She also witnessed liberals cheering.
Anyone who cheered can go straight to hell . pic.twitter.com/lglTG1lFDX
— Lucy (@TheLucyShow1) September 11, 2025
घटना की जांच अभी जारी है। शुरुआत में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। FBI प्रमुख कश पटेल ने बताया कि फिलहाल हमलावर की पहचान स्पष्ट नहीं है और उसकी तलाश जारी है। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि गोलीबारी में केवल एक व्यक्ति शामिल था। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी भी मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।
The subject in custody has been released after an interrogation by law enforcement. Our investigation continues and we will continue to release information in interest of transparency https://t.co/YXsG6YpFR5
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) September 10, 2025
चार्ली किर्क की हत्या ने न केवल अमेरिकी राजनीति को हिला दिया है, बल्कि देश को एक बार फिर से गन वायलेंस और वैचारिक विभाजन पर गहरी बहस की ओर धकेल दिया है।
The left is now celebrating Charlie Kirk‘s brutal murder.
We are all Charlie Kirk now.. pic.twitter.com/UikvM3iqGR
— Alex Jones (@RealAlexJones) September 10, 2025