क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और प्राकृतिक फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि पाचन को दुरुस्त रखने और लंबे उपवास घंटों में शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में भी मददगार हैं। इनका खट्टा-मीठा स्वाद इन्हें बेहद बहुउपयोगी बनाता है। चाहे नारियल पानी के साथ हल्का-फुल्का पेय बनाना हो, फलों की बाउल तैयार करनी हो या फिर मखाने और साबूदाने जैसे पारंपरिक व्रत व्यंजनों में नया ट्विस्ट देना हो—क्रैनबेरी हर रूप में स्वाद को बढ़ा देती हैं।
व्रत के आहार में क्रैनबेरी को शामिल करना आसान और असरदार तरीका है जिससे विविधता, पोषण और स्वाद एक साथ मिलता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में यह सुपरफ्रूट आपका साथी बनकर न केवल आपको हल्का और ऊर्जावान रखेगा बल्कि उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार भी करेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat