प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम यात्रा के बाद बिहार के सीमांचल क्षेत्र में स्थित पूर्णिया का दौरा किया और यहां राज्य को लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपये की सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने ₹36,000 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और ₹5,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लाभार्थियों को सौंपा।
#WATCH | Bihar: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Interim Terminal Building at New Civil Enclave of Purnea Airport
Prime Minister will lay the foundation stone and inaugurate multiple development projects worth around Rs 36,000 crore at Purnea.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/zYQpGZFTYn
— ANI (@ANI) September 15, 2025
पूर्णिया का यह नया एयरपोर्ट अब पटना, गया और दरभंगा के बाद बिहार का चौथा कॉमर्शियल एयरपोर्ट बन गया है। यहां से लोगों को न सिर्फ राज्य के भीतर बल्कि देश के अन्य हिस्सों तक सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली इंडिगो की कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एयरपोर्ट से शुरुआती चरण में कोलकाता और अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी। कोलकाता के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित होंगी। इससे अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल सहित सीमांचल के लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
मैंने बिहार के आप लोगों से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन का वायदा किया था।
केंद्र सरकार ने कल ही राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है: PM @narendramodi pic.twitter.com/9TsVFKY9At
— PMO India (@PMOIndia) September 15, 2025
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन योजनाओं की शुरुआत की गई है, वे सीमांचल के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेंगी। उन्होंने बताया कि 40,000 से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत अपना घर मिलने जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट और नई परियोजनाएं पूरे इलाके की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को गति देंगी, रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापार-व्यवसाय में नई जान फूंकी जाएगी।
गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है और ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। चुनावी माहौल में राज्य के लोगों को मिली यह सौगात एक बड़े परिवर्तन की दिशा में कदम है। इस तरह, पूर्णिया एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं के जरिए बिहार न सिर्फ बेहतर परिवहन नेटवर्क से जुड़ेगा बल्कि यहां पर्यटन, उद्योग और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel