उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बुधवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। चमोली और रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद वे वापस ऋषिकेश लौट रहे थे। इसी दौरान देवप्रयाग के नजदीक बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर उनका काफिला पहुंचा। अचानक वहां भूस्खलन शुरू हो गया और देखते ही देखते पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिर पड़ा।
उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा।
कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा… pic.twitter.com/fdTsXpPsm2
— Anil Baluni (@anil_baluni) September 18, 2025
जैसे ही सांसद बलूनी ने खतरा भांपा, उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और खुद उतरकर पीछे आने वाले वाहनों को भी सावधान किया। लेकिन पहाड़ इतनी तेजी से टूटा कि हालात भयावह हो गए। मौके की गंभीरता देखते हुए अनिल बलूनी को भी तेजी से पीछे भागना पड़ा। गनीमत रही कि समय रहते उनका काफिला रोक दिया गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए।
हादसे के करीब 16 मिनट बाद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा,
“उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।”
बलूनी ने आगे बाबा केदारनाथ से प्रदेशवासियों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। साथ ही उन्होंने आपदा की इस घड़ी में लगातार राहत-बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों, NDRF–SDRF के जवानों और मलबा हटाने वाले कर्मचारियों की सराहना की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel