प्रयागराज की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा करने वाली महिला यूट्यूबर सरोज सरगम इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। सरोज का यूट्यूब चैनल ‘सरोज सरगम मिर्जापुर’ नाम से चलता है। उसके वीडियो का कंटेंट लोगों को चौंका देने वाला है, क्योंकि इसमें वह हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती है और समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कंटेंट पोस्ट करती है।
हाल ही में सरोज ने अपने एक वीडियो में माँ दुर्गा को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद पूरे हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया। सरोज के खिलाफ अब तक छह FIR दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की सुस्त कार्रवाई के चलते लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर उसकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

पुलिस केसों के जवाब में सरोज सरगम ने एक पत्र लिखकर अपने चैनल पर अपलोड किया। इसमें वह दावा करती है कि वह “मिशनरी ऐतिहासिक गीत” गाती है और समाज को जगाने का काम करती है। पत्र में उसने खुले तौर पर मिशनरी संगठनों और समर्थकों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील भी की।
उसके चैनल पर मौजूद वीडियो खंगालने पर साफ होता है कि सरोज लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले गाने और वीडियो पोस्ट करती है। उदाहरण के लिए, एक वीडियो का टाइटल है – ‘ब्राह्मणों ने शिव का लिंग काटा’, जिसमें भगवान शिव और ब्राह्मण समाज के लिए गालियाँ दी गईं। इस वीडियो को अब तक 190K व्यूज मिल चुके हैं। एक और वीडियो ‘आंदोलन में आओ ब्राह्मण भगाओ’ में सरोज ने ब्राह्मणों को जुलूमी बताते हुए समाज को उनके खिलाफ उकसाने की कोशिश की। इस वीडियो पर 610K व्यूज हैं।

सरोज का यूट्यूब चैनल करीब 40 वीडियो से भरा हुआ है, जिनमें से ज्यादातर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को निशाना बनाते हैं। उसकी पहली वीडियो 3 साल पहले अपलोड हुई थी, लेकिन कम व्यूज मिलने पर उसने आस्था पर चोट करने वाला रास्ता चुना। इसके बाद उसने एक के बाद एक ऐसे वीडियो बनाए, जिनमें शिव, विष्णु, दुर्गा और ब्राह्मणों को गालियाँ दी गईं।

यही नहीं, सरोज व्यूज बटोरने के लिए अश्लीलता तक का सहारा ले रही है। उसकी एक वीडियो का टाइटल है – ‘जीजा जी चाट लो मेला में आकर’। ऐसे कंटेंट ने उसे तेज़ी से पहचान तो दिला दी, लेकिन यह पहचान गाली-गलौज और अश्लीलता पर टिकी है। उसके कंटेंट की हालत देखकर लोग कह रहे हैं कि यह यूट्यूब चैनल तो अश्लीलता और नफरत फैलाने की फैक्ट्री बन चुका है।