आज 22 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही दबाव में रहे। सुबह 9:18 बजे तक BSE सेंसेक्स 344 अंक फिसलकर 82,281.73 पर आ गया, जबकि निफ्टी 93 अंक गिरकर 25,233.75 पर पहुंच गया।
हालाँकि, इस गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों में मजबूती दिखाई दी। अदाणी पावर के शेयर में सबसे तेज उछाल देखने को मिला। यह 16% की छलांग लगाकर 164.60 रुपये पर पहुंच गया, यानी 22.72 रुपये की बढ़त दर्ज की। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी 2.41% बढ़कर 1,055.55 रुपये पर, अदाणी एंटरप्राइजेज 1.58% चढ़कर 2,563.90 रुपये पर और अदाणी टोटल गैस 1.83% की तेजी के साथ 663.40 रुपये पर पहुंच गया।
इसी तरह अदाणी पोर्ट्स भी 1.04% की बढ़त के साथ 1,442.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन 1.24% बढ़कर 888.05 रुपये पर पहुंच गया। कुल मिलाकर, जब broader market दबाव में रहा, तब अदाणी ग्रुप के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel