25 सितंबर की सुबह भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 110 अंक गिरकर 81,605 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी भी 27 अंक फिसलकर 25,029 अंक पर आ गया। हालांकि, शुरुआती झटके के बाद बाजार में रिकवरी देखी गई और 9 बजकर 24 मिनट तक सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 81,798 अंक पर पहुंच गया। इसी समय निफ्टी भी 32 अंक की तेजी के साथ 25,089 अंक पर कारोबार कर रहा था।
बाजार की इस रिकवरी में अदाणी ग्रुप के शेयरों ने अहम योगदान दिया। ग्रुप की कई कंपनियों के स्टॉक्स 5 फीसदी तक चढ़ गए। इसमें सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर के शेयरों में दर्ज की गई, जो 5.36% की बढ़त के साथ 152.25 रुपये पर पहुंच गया। अदाणी टोटल गैस 4.06% उछलकर 694.40 रुपये पर रहा, वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.52% की बढ़त के साथ 1,111.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 1.78% चढ़कर 904.85 रुपये, अदाणी एंटरप्राइजेज 0.65% बढ़कर 2,636.70 रुपये और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड 0.43% की तेजी के साथ 1,437.80 रुपये पर बंद हुआ।
इससे पहले 24 सितंबर को लगातार चौथे दिन बाजार गिरावट में बंद हुआ था। उस दिन बीएसई सेंसेक्स 386 अंक लुढ़ककर 81,715 अंक पर आ गया था, जबकि एनएसई निफ्टी 112 अंक टूटकर 25,056 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे में 25 सितंबर की रिकवरी और अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी ने निवेशकों को राहत पहुंचाई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel