उत्तर प्रदेश सरकार ने नवरात्र के मौके पर छात्रों को बड़ी सौगात दी है। पहली बार राज्य सरकार ने फरवरी-मार्च की बजाय सितंबर (नवरात्र) में ही छात्रवृत्ति वितरित करने की ऐतिहासिक पहल की है। इस योजना के तहत 3,96,602 छात्रों को लगभग 89.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को छात्रवृत्ति सौंपी। अब तक यह स्कॉलरशिप हर साल फरवरी-मार्च में मिलती थी, लेकिन इस बार दीपावली से पहले ही नवरात्र के दौरान छात्रों के खाते में राशि पहुँचा दी गई है। इससे करीब 4 लाख छात्र-छात्राओं के त्योहार की खुशियाँ दोगुनी हो गई हैं।
सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की एक बड़ी भूमिका है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में वंचितों को स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ जोड़कर उत्तम और बेहतरीन शिक्षा के माध्यम से उनके विकास का मार्ग… pic.twitter.com/1R35AXjo3Y
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 26, 2025
छात्रवृत्ति वितरण में कई विभाग शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 2,59,627 छात्रों को 62.13 करोड़ रुपये, समाज कल्याण विभाग ने 1,11,902 छात्रों को 20.24 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 25,073 छात्रों को 7.59 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
इस मौके पर सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले छात्रवृत्ति वितरण में भेदभाव होता था, लेकिन उनकी सरकार में यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में पहुँच रही है। योगी ने इसे छात्रों के लिए दीपावली का तोहफा बताते हुए कहा कि उनकी सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel