दिवाली और छठ से पहले बिहारवासियों को बड़ी सौगात मिली है। राज्य के रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए आज 7 नई ट्रेनों का शुभारंभ किया गया। इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बिहार में जहां पहले रेलवे का बजट मात्र 1,000 करोड़ रुपये हुआ करता था, आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। राज्य के समग्र विकास के लिए मोदी जी ने एक व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण हमारे सामने प्रस्तुत किया है जिसका लाभ… pic.twitter.com/qF74qhvUbX
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 29, 2025
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिला है। उन्होंने बताया कि नई ट्रेनों के परिचालन से प्रदेशवासियों को आसान, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले बिहार में रेलवे का बजट लगभग 1,000 करोड़ रुपये हुआ करता था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे बिहार के समग्र विकास की दिशा में केंद्र सरकार की दूरदर्शी पहल बताया।
बिहार की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार
आज बिहारवासियों को 7 नई ट्रेनों की सौगात मिली है जिसमें 3 अमृत भारत ट्रेनें और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। नई ट्रेनों के परिचालन से प्रदेशवासियों को आसान, तेज और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी।#रफ्तार_पकड़_चुका_बिहार… pic.twitter.com/tb5aMtxylm
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 29, 2025
4 पैसेंजर ट्रेनें
- गाड़ी सं. 75271/75272 नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर
यह ट्रेन शेखपुरा, बरबीघा, अस्थाववां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी और पुनपुन के रास्ते चलेगी। रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन इसका संचालन होगा। - गाड़ी सं. 75273/75274 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर डेमू पैसेंजर
यह ट्रेन पुनपुर, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां और हिलसा के रास्ते चलेगी। रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन इसका परिचालन होगा। - गाड़ी सं. 53201/53202 पटना-बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर
यह पैसेंजर ट्रेन दानापुर और आरा के रास्ते चलेगी। रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध होगी। - गाड़ी सं. 53203/53204 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर
यह ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और फतुहा के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी।
3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
- गाड़ी सं. 15293/15294 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर (साप्ताहिक)
यह एक्सप्रेस हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर और काजीपेट के रास्ते चलेगी। - गाड़ी सं. 19623/19624 मदार-दरभंगा-मदार (साप्ताहिक)
यह ट्रेन कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला और जयपुर के रास्ते संचालित होगी। - गाड़ी सं. 15133/15134 छपरा-आनंद विहार-छपरा (सप्ताह में दो दिन)
यह ट्रेन सिवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ) और कानपुर के रास्ते चलेगी।