देशभर में नवरात्रि का जश्न इस बार अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहा है। गुजरात समेत कई राज्यों में जहां गरबा की धूम मची हुई है, वहीं गोवा एयरपोर्ट भी इस उत्सव का गवाह बना। सूरत जाने वाली फ्लाइट लेट होने के बावजूद यात्री मायूस नहीं हुए, बल्कि उन्होंने हवाई अड्डे को ही उत्सव स्थल में बदल दिया। यात्रियों ने केबिन क्रू मेंबर्स के साथ मिलकर गरबा किया और माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।
सूरत के रहने वाले मयूर काम के सिलसिले में गोवा गए थे। नवरात्रि का जश्न मनाने के लिए वह जल्द से जल्द सूरत लौटना चाहते थे। ट्रेन लेट होने पर उन्होंने फ्लाइट का टिकट लिया, लेकिन फ्लाइट भी पाँच घंटे की देरी से रवाना होनी थी। इसके बावजूद मयूर और उनके साथियों ने निराश होने के बजाय गोवा एयरपोर्ट पर ही गरबा कर लिया।
At Mumbai Airport-passengers, pilots, staff, loaders, all moving to the same beat.
No other airport in the world has this spirit. This is India. ✈️❤️ pic.twitter.com/ifnUaj7Y6X
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 28, 2025
एयरलाइन स्टाफ ने भी यात्रियों के उत्साह को देखते हुए पूरा साथ दिया। फ्लाइट अटेंडेंट ने स्पीकर की व्यवस्था करवाई और यात्रियों को एक जगह इकट्ठा किया। पारंपरिक लोकगीतों पर सबने मिलकर गरबा किया। यात्रियों की तालियों और गीतों की धुनों से एयरपोर्ट का माहौल पूरी तरह बदल गया।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लोग गोले बनाकर तालियाँ बजाते और पारंपरिक धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बीच-बीच में एयरलाइन स्टाफ भी जश्न में शामिल होकर तालियाँ बजाते और गरबा करते दिख रहा है। घेरे के बीच खड़े लोग बार-बार दूसरों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे थे, ताकि यह आनंद सब मिलकर बाँट सकें।
गोवा एयरपोर्ट पर यह अनोखा नजारा दिखाता है कि नवरात्रि की भक्ति और उत्साह के लिए किसी खास जगह की जरूरत नहीं होती। जहाँ दिल से श्रद्धा और उमंग हो, वहीं उत्सव का रंग जम सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel