त्योहारों का मौसम शुरू होते ही शेयर बाजार में भी छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप अक्टूबर या आने वाले दिनों में ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन तारीखों पर बाजार बंद रहेगा। ऐसा करने से आपकी निवेश रणनीति पर छुट्टियों का असर नहीं पड़ेगा।
अक्टूबर 2025 की मार्केट हॉलिडे लिस्ट
NSE और BSE की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में तीन बड़े त्योहारों पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
- 2 अक्टूबर 2025: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
- 21 अक्टूबर 2025: दिवाली और लक्ष्मी पूजन के दिन बाजार बंद रहेगा। हालांकि, इसी दिन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।
- 22 अक्टूबर 2025: दिवाली बलिप्रतिप्रदा के अवसर पर भी बाजार में छुट्टी रहेगी।
इन छुट्टियों के दौरान मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और करेंसी डेरिवेटिव मार्केट भी बंद रहेंगे।
साल 2025 में कुल छुट्टियां
सिर्फ अक्टूबर ही नहीं, बल्कि पूरे साल 2025 में वीकेंड को छोड़कर कुल 14 दिन शेयर बाजार में छुट्टियां रहेंगी। इसलिए निवेश करने से पहले हमेशा BSE और NSE की वेबसाइट पर हॉलिडे लिस्ट चेक करना समझदारी होगी।
शेयर मार्केट ट्रेडिंग टाइमिंग
सामान्य दिनों में शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है। वहीं, प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक चलता है। शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहता है।
हॉलिडे लिस्ट कहां देखें?
अगर आप मार्केट हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं, तो BSE की वेबसाइट bseindia.com पर जाकर “Trading Holidays” सेक्शन में क्लिक कर सकते हैं। वहीं, NSE की वेबसाइट पर भी आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।