हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में एक विवादास्पद घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने पार्क में लगे झूलों पर “I Love Muhammad”, “लव जिहाद” और 786 जैसे नारे लिख दिए। सुबह जब स्थानीय लोग रोज की तरह टहलने और व्यायाम करने के लिए पार्क पहुँचे, तो उनकी नज़र इन स्लोगनों पर पड़ी। लोगों को यह देखकर गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई साधारण हरकत नहीं है बल्कि इलाके का माहौल बिगाड़ने और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की नीयत से की गई साजिश है। शिकायत दर्ज कराने के लिए लोग थाने पहुँचे और दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Sonipat, Haryana: Slogans including 'I Love Mohammad', 'Love Jihad', and '786' in Arabic were found written on swings in Shri Ram Park, Murthal Road. Local noticed them during their morning walk and lodged a complaint with the police. pic.twitter.com/6LFKmyHelT
— IANS (@ians_india) October 1, 2025
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। अधिकारियों ने तुरंत झूलों पर लिखे गए विवादित नारों को सफेद पेंट से ढकवा दिया, ताकि आसपास के लोगों में और ज्यादा तनाव न फैले। साथ ही पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों की गहन जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि देर रात किन लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। वहीं, स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel