अमूमन हर शनिवार को बंद रहने वाला शेयर बाजार आज 4 अक्टूबर (शनिवार) को खुला है। इस दौरान निवेशक और ट्रेडर्स भी मार्केट में ट्रेडिंग कर सकते हैं। हालांकि, यह आम दिनों की तरह पूरा दिन खुला नहीं रहेगा, बल्कि इसकी टाइमिंग और शर्तें पहले से तय की गई हैं।
दरअसल, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने आज मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) सेशन आयोजित किया है। यह सेशन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में होगा।
मॉक ट्रेडिंग का मुख्य उद्देश्य ट्रेडिंग सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग करना है। इससे एक्सचेंज, ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को किसी आपात स्थिति में सिस्टम की तैयारियों की जांच करने में मदद मिलती है। साथ ही यह ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को फाइनेंशियल रिस्क के बिना नए सिस्टम का अभ्यास करने का मौका देता है।
जो ट्रेडर्स थर्ड पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, वे इस अवसर का उपयोग विभिन्न फंक्शंस की टेस्टिंग के लिए कर सकते हैं। जैसे – कॉल ट्रेडिंग सेशन, रिस्क कम करने के तरीके, ट्रेडिंग हॉल्ट, ब्लॉक डील जैसी स्थितियों की प्रैक्टिस के लिए।
मॉक ट्रेडिंग टाइमिंग (4 अक्टूबर 2025)
- लॉग इन टाइम: सुबह 10:15 बजे से 10:45 बजे तक
- मॉर्निंग ब्लॉक डील विंडो: 10:45 AM – 11:00 AM
- प्री-ओपन सेशन: 11:00 AM – 11:08 AM
- ऑर्डर अवधि: 11:00 AM – 11:08 AM
- मिलान अवधि: 11:08 AM – 11:15 AM
- ट्रेडिंग (T+1): 11:15 AM – 03:30 PM
- ट्रेडिंग (T+0): 11:15 AM – 01:30 PM
- विशेष प्री-ओपन सेशन: 11:00 AM – 11:45 AM
- ऑर्डर प्रविष्टि अवधि: 11:00 AM – 11:45 AM
- मिलान अवधि: 11:45 AM – 12:00 PM
- एसएमई/एसएमएस ट्रेडिंग: 12:00 PM – 03:30 PM
- सत्रांत ब्लॉक डील विंडो: 01:30 PM – 01:45 PM
- समापन: 03:30 PM – 03:40 PM
- समापन के बाद: 03:40 PM – 03:50 PM
- बिजनेस सेटलमेंट (T+1): 04:00 PM
- बिजनेस सेटलमेंट (T+0): 01:45 PM
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मॉक ट्रेडिंग केवल परिचय और परीक्षण (testing) के उद्देश्य से है। इस दौरान की गई ट्रेडिंग पर कोई मार्जिन, पे-इन, पे-आउट या अन्य वित्तीय दायित्व नहीं होगा और न ही इन ट्रेडों से कोई अधिकार या जिम्मेदारी उत्पन्न होगी।
स्टॉक एक्सचेंज ने ट्रेडर्स और ब्रोकर्स से इस मॉक ट्रेडिंग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने सिस्टम की कार्यक्षमता और बाजार की तैयारियों का मूल्यांकन कर सकें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel