प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) को मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ‘विजन 2035 रोडमैप’ के तहत भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। इसके अलावा, दोनों नेता सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में भी हिस्सा लेंगे, जहाँ द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
#WATCH | PM Narendra Modi and UK PM Keir Starmer hold a meeting in Mumbai, Maharashtra.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/RP5VCXKUMw
— ANI (@ANI) October 9, 2025
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता बनी हुई है। इस पृष्ठभूमि में भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने के लिए यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।
#WATCH | महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मुंबई में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की।#ModiStarmerMeet #IndiaUKSummit #MumbaiTalks #BilateralMeet #NarendraModi
[ Narendra Modi, Keir Starmer, Mumbai meeting, India-UK, delegation talks ] pic.twitter.com/gIz818grd0
— One India News (@oneindianewscom) October 9, 2025
इससे पहले, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को कहा था कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दोनों देशों के लिए बड़े आर्थिक अवसर लेकर आएगा। उन्होंने इसे एक “लॉन्चपैड” बताया, जो 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर भारत के साथ व्यापार और आर्थिक विकास को नई ऊँचाई पर ले जाएगा।
प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह स्टार्मर की पहली भारत यात्रा है। वे मुंबई में 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुँचे हैं, जिसमें ब्रिटेन के व्यापार जगत के शीर्ष उद्योगपति, उद्यमी और विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हैं। यह दौरा भारत-ब्रिटेन संबंधों में नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।