राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंक के खतरे की आशंका अब भी पूरी तरह टली नहीं है। लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों को एक और संदिग्ध आतंकी कार के बारे में अहम जानकारी मिली है। CCTV फुटेज की जाँच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि एक लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL-10 CK 045..) अभी भी दिल्ली की सड़कों पर घूम रही है, जिसमें एक संदिग्ध आतंकी सवार बताया जा रहा है।
दो कारों से पहुँचे थे आतंकी
जाँच एजेंसियों के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के आतंकी दो अलग-अलग कारों से दिल्ली पहुँचे थे। इनमें से एक हरियाणा नंबर की i20 कार से लाल किले के पास धमाका किया गया था, जबकि दूसरी लाल ईको स्पोर्ट्स कार अब तक पकड़ से बाहर है।
बताया जा रहा है कि दोनों कारें बदरपुर बॉर्डर से एक साथ दिल्ली में दाखिल हुई थीं और चांदनी चौक की पार्किंग में भी कुछ समय के लिए साथ खड़ी थीं। इस जानकारी ने एजेंसियों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
दिल्ली में हाई अलर्ट
इस नई जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी VVIP इलाकों, ऐतिहासिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों की सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है। शहर के सभी मुख्य रास्तों और बॉर्डरों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है।
अतिरिक्त सुराग और जांच
धमाके वाली जगह से मिले गैर-सरकारी कारतूस (unlicensed cartridges) ने भी एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इन्हीं कारतूसों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर हथियार सप्लाई किसने की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel