दिल्ली बम धमाके की जाँच तेज़ी से आगे बढ़ रही है, और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अलफलाह यूनिवर्सिटी भी जाँच एजेंसियों के रडार पर आ गई है। जाँच से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
इसी बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बड़ा कदम उठाते हुए आतंकी गतिविधियों में शामिल पाए गए चार डॉक्टरों—मुजफ्फर अहमद, आदिल अहमद राथर, मुजम्मिल शकील और शाहीना सईद—का मेडिकल रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। ये चारों डॉक्टर इस केस में गिरफ्तार हैं और उन पर टेरर मॉड्यूल का हिस्सा होने का आरोप है।
In view of the FIR registered under relevant Sections of the UAPA, the National Medical Commission has removed the names of:
• Dr. Muzaffar Ahmad (Reg. No. 14680/2017)
• Dr. Adeel Ahmad Rather (Reg. No. 15892/2019)
• Dr. Muzamil Shakeel (Reg. No. 15130/2018)
• Dr. Shaheen… pic.twitter.com/SdPF8p1wkR
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) November 15, 2025
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्टेट मेडिकल काउंसिल की ओर से मिली विस्तृत जानकारी के आधार पर NMC ने इन डॉक्टरों के नाम भारतीय चिकित्सा रजिस्ट्री और राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्ट्री—दोनों से हटाए हैं। इसके बाद देश की सभी राज्य चिकित्सा परिषदों को औपचारिक सूचना भेजी जाएगी, ताकि ये आरोपी डॉक्टर देश के किसी भी हिस्से में मेडिकल प्रैक्टिस न कर सकें।
जाँच एजेंसियाँ फिलहाल इनकी गतिविधियों और पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती जाँच में कई अहम सुराग मिले हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियाँ मामले को अत्यंत संवेदनशील मानकर आगे बढ़ रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel