उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूल से घर लौट रही आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना 8 नवंबर की शाम 5:15 बजे मुगलपुरा इलाके में हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपित की पहचान 43 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है। वायरल CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि इब्राहिम ने 13 वर्षीय छात्रा को अपनी साइकिल और दीवार के बीच फँसाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
हालाँकि, छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित इब्राहिम को कई थप्पड़ मारे और मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद वह भाग गया। पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी थी। शुरू में पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया था, लेकिन वीडियो वायरल होने और मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचने के बाद पुलिस हरकत में आई।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पुष्टि की है कि इब्राहिम के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel