पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी के घर रविवार (16 नवंबर 2025) की रात डिनर करने के बाद श्रीलंका टीम के दो खिलाड़ी—कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो—अचानक बीमार हो गए। दोनों खिलाड़ियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत स्वदेश भेजने का निर्णय लिया गया है। अब वे 18 नवंबर से शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएँगे।
https://twiiter.com/nehraji77/status/1990402618766610692
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को उपचार के लिए वापस भेजा जा रहा है, ताकि वे अगले टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट हो सकें। टीम प्रबंधन ने बदलाव भी कर दिए हैं। दसुन शनाका को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जबकि असिथा फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टी20 टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि श्रीलंका का यह पाकिस्तान दौरा शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। 12 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती धमाके के बाद कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। कुछ खिलाड़ियों ने खेल से हटने तक की बात कही थी। बाद में पाकिस्तान के गृहमंत्री और सेना प्रमुख द्वारा सुरक्षा की पूर्ण गारंटी देने के बाद टीम ने दौरे को जारी रखने पर सहमति जताई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel