प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (19 नवंबर 2025) को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी समारोह में भाग लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री सत्य साई बाबा का शताब्दी वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दिव्य प्रेरणा है।
https://twitter.com/ANI/status/1991036760462405768
प्रधानमंत्री मोदी ने पुट्टपर्थी स्थित सत्य साई बाबा के मंदिर और उनकी महासमाधि में पहुँचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियाँ भी शामिल रहीं, जिनमें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन प्रमुख थीं।
https://twitter.com/ANI/status/1991013985169387678
कार्यक्रम से एक दिन पहले, मंगलवार (18 नवंबर 2025) को पीएम मोदी ने सत्य साई बाबा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि बाबा का जीवन समाज सेवा और आध्यात्मिक उत्थान का अमूल्य उदाहरण है, और उनसे बातचीत करने तथा सीखने के कई अवसर उनके लिए सदैव प्रेरणादायक रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel