महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित श्मशान भूमि के काली माता मंदिर में एक विवादित घटना सामने आई, जिसने स्थानीय हिंदू समुदाय में आक्रोश फैला दिया। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी रमेश ने काली माता की मूर्ति को पीले वस्त्र, मुकुट और विशेष आभूषण पहनाकर उसे ‘मदर मैरी’ जैसा रूप दे दिया था। इस बदलाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया और पुजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग शुरू हो गई।
शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पुजारी रमेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुजारी ने दावा किया कि उसे यह रूपांतरण देवी ने एक सपने में करने को कहा था। हालाँकि, इस दावे को स्थानीय हिंदू संगठनों ने सिरे से खारिज किया और आरोप लगाया कि पुजारी ने कथित तौर पर पैसों के लेन-देन के चलते यह जानबूझकर किया, ताकि धार्मिक भ्रम फैलाया जा सके और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचे।
पुलिस ने रमेश के खिलाफ IPC की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया है, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जाँच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या यह कदम पुजारी ने स्वयं लिया था या फिर किसी संगठन, समूह या बाहरी तत्वों की साजिश के तहत यह परिवर्तन किया गया। मामले में कथित आर्थिक लेन-देन की जाँच भी जारी है।
घटना के बाद मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा न हो।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel